फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल समेत स्मारकों के अंदर दिन भर सफाई रही ठप, वेतन न मिलने पर कर्मियों का प्रदर्शन

Wed, 26 Jun 2019 07:59 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
वेतन नहीं मिलने पर प्रदर्शन करते संविदा सफाई कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक सप्ताह के अंदर ताजमहल पर सफाई व्यवस्था ठप हो गई। ताज के अंदर सफाई के लिए जिम्मेदार आउटसोर्सिंग कंपनी भारतीय विकास ग्रुप (बीवीजी) के कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के कारण हड़ताल कर दी।
विज्ञापन


कंपनी के कर्मचारी ताज के अंदर आए ही नहीं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) सर्किल कार्यालय पर सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद कंपनी ने कर्मचारियों को वेतन देकर हड़ताल खत्म कराई। 

ताज के पूर्वी और पश्चिमी गेट टॉयलेट ब्लॉक पर जब गंदगी नजर आई तो पर्यटकों ने इसकी शिकायत रॉयल गेट पर स्थित एएसआई कार्यालय में की। कंपनी ने तब तक हड़ताल की जानकारी एएसआई को दी ही नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीवीजी कंपनी के सफाई कर्मियों की शिकायत थी कि उन्हें कई महीने से वेतन नहीं दिया गया। एक कर्मचारी कपिल की पत्नी का निधन होने के बाद भी वेतन नहीं दिया गया, जबकि उपचार और दवाओं के लिए उसे वेतन की जरूरत थी। 

इस पर सभी 28 सफाई कर्मियों ने एएसआई कार्यालय, माल रोड पहुंचकर प्रदर्शन किया और अधिकारियों से कंपनी पर दबाव डालकर वेतन दिलाने की मांग की। एएसआई अधिकारियों ने शाम को वेतन दिलाया, उसके बाद हड़ताल खत्म करने की घोषणा की गई।

प्रदर्शन करने वालों में सुषमा, सावित्री, ममता, सुनीता, बीना, बबीता, सीमा, मंजू, सुबोध, विश्वजीत, पवन, कुलदीप, प्रीतम, बाबूलाल, विकास, नरेंद्र कुमार, आकाश, सुनील, शारदा और मंजू मौजूद रहीं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें