फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाति राठौर आज दिल्ली परेड में उड़ाएंगी प्लेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। विकास खंड सुल्तानगंज क्षेत्र के गांव दिलीपपुर-कैलई निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर शिव कुमार सिंह की पुत्र वधू स्क्वाड्रन लीडर स्वाति राठौर ने जिले का नाम रोशन किया है। स्वाति आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में दूसरी बार प्लेन उड़ाकर जिले का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन

विकास खंड सुल्तानगंज क्षेत्र के गांव दिलीपपुर कैलई निवासी सूबेदार मेजर शिव कुमार सिंह कुशवाह की पुत्रवधु स्वाति राठौर पत्नी मेजर वैभव सिंह कुशवाह गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले फ्लाईपास्ट कार्यक्रम में दूसरी बार प्लेन उड़ाएंगी। उससे पहले स्वाति 26 जनवरी 2021 को प्लेन उड़ाकर परिवार का नाम रोशन कर चुकी हैं। दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में दूसरी बार महिला पायलट बनने का गौरव प्राप्त करने पर परिवार एवं गांव के लोगों में खुशी का माहौल बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें