फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया बड़ा बयान, मुन्ना बजरंगी हत्याकांड पर कही ये बात

Tue, 10 Jul 2018 02:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश को कानून व्यवस्था पर बोलने का अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन


मुन्ना बजरंगी हत्याकांड के बाद अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। इसी पर पलटवार करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि पिछली सरकार में गुंडाराज था। आज उन्हें कानून की याद आ रही है।

उन्होंने कहा कि अखिलेश की सरकार में 11 सौ पुलिस कर्मियों का हत्या हुई थी। लूट, हत्या, बलात्कार आम बात थी। उस वक्त अखिलेश यादव की कानून व्यवस्था को लेकर बोलती बंद हो जाती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्ना बजरंग हत्याकांड पर उन्होंने कहा कि जेल में हथियार कैसा गया ये जांच का विषय है। मुख्यमंत्री ने खुद इस मामले को संज्ञान लिया है। जांच के दायरे में जो आएगा उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य मथुरा में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। श्रम मंत्री ने कहा कि श्रमिकों के कल्याण के लिए सरकार की अनेक योजनाएं चल रही है। वो खुद श्रमिकों की समस्याओं के बारे में जान रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें