फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्वामी प्रसाद मौर्य बोले, बौद्ध मठों को तोड़कर बनाए गए मंदिर

Tue, 10 Dec 2024 06:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य बोले, बौद्ध मठों को तोड़कर बनाए गए मंदिर
विज्ञापन


- कुसमरा के गांव गोला कुआं में आए पूर्व मंत्री ने फिर दिया विवादित बयान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुसमरा (मैनपुरी)। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उनका कहना है कि सम्राट अशोक ने हजारों बौद्ध मठ बनवाए थे। आज वे कहां गए। उन्हें तोड़कर मंदिरों का स्वरूप दिया जा चुका है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले के कुसमरा इलाके के गोला कुआं गांव के मनोज शाक्य की मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने आए स्वामी प्रसाद ने पत्रकारों से संभल हिंसा पर वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा मस्जिदों में मंदिर तलाशना बंद कर दे। अगर, भाजपा ने यह काम बंद नहीं किया तो मंदिरों में बौद्ध मठ तलाशने शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा, केंद्र और प्रदेश की सरकारें सभी मुद्दों पर फेल हो चुकी है। किसानों के साथ अत्याचार किया जा रहा है। देश का किसान दिल्ली के बॉर्डर पर रोका जा रहा है। किसानों की समस्या सुनने को कोई तैयार नहीं है। शिक्षा को जानबूझकर महंगा किया जा रहा है, क्योंकि किसान व गरीब तबके के बच्चे उच्च शिक्षा ग्रहण ना कर सकें। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति को हिंदू-मुस्लिम किया जा रहा है। इससे देश का कोई भी वर्ग उनसे सवाल जवाब ना कर सके। इस दौरान प्रधान प्रमोद शाक्य, मनोज शाक्य उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें