फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 में टॉप पर पहुंचा मैनपुरी

विज्ञापन
विकास भवन स्थित वॉर रूम में सर्वेक्षण कार्य के तहत फीडिंग में जुटे कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शौचालय योजना से वंचित परिवारों के लिए शासन के आदेश पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 चलाया जा रहा है। मैनपुरी इसमें 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर मंडल में टॉप पर पहुंच गया है। मंडलीय कार्यालय से जारी की गई सूची में मैनपुरी को टॉप पर बताया गया है। जिला प्रशासन ने इसके लिए पंचायत राज विभाग की टीम को बधाई देने के साथ जल्द ही बाकी बचा तीन प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के तहत जिले को 549 ग्राम पंचायतों में सर्वेक्षण कार्य करना था। इसमें जिले के कुल 803 गांवों में सर्वेक्षण के उपरांत ग्राम पंचायत की सभी चल अचल संपत्तियों का ब्योरा फीड करने के साथ शौचालय से वंचित परिवारों की भी जानकारी फीड करनी थी।
बृहस्पतिवार को उप निदेशक पंचायती राज आगरा मंडल कार्यालय से इसकी प्रगति की सूची जारी की गई। इसमें 779 गांवों में सर्वेक्षण का काम पूरा कर मैनपुरी पूरे मंडल में 97 प्रतिशत प्रगति के साथ टॉप पर पहुंच गया है। वहीं आगरा ने अब तक 6.73 प्रतिशत, फिरोजाबाद ने 0.32 प्रतिशत और मथुरा ने 17.70 प्रतिशत सर्वेक्षण ही पूर्ण किया है। इन जिलों को उपनिदेशक आगरा मंडल की ओर से सुधार के लिए चेतावनी भी जारी की गई है। सूची जारी होने के बाद जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन की टीम को बधाई देते हुए बाकी बचा तीन प्रतिशत काम पूर्ण कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

इसलिए बाकी है तीन प्रतिशत कार्य
जिले में सर्वेक्षण का 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि तीन प्रतिशत अभी भी बाकी है। जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन ने बताया कि 24 ग्राम पंचायतें लॉक होने के कारण उनका डाटा फीड नहीं हो पा रहा है। अनलॉक होते ही एक दिन में डाटा फीड कर कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के तहत चले रहे सर्वेक्षण का कार्य लगभग पूर्ण है। मंडलीय सूची में भी 97 प्रतिशत प्रगति के साथ मैनपुरी टॉप पर है। पूरी टीम ने इसमें मेहनत की है। जल्द ही सर्वेक्षण कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा। -ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें