फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़कंप: एयरफोर्स स्टेशन में मिला संदिग्ध गुब्बारा, रंग आधा हरा और सफेद; लिखा है पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस

Sun, 15 Feb 2026 12:26 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यूपी के आगरा जिले में स्थित एयरफोर्स स्टेशन परिसर में संदिग्ध गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया। सुरक्ष एजेंसियां अलर्ट हो गईं। मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एयरफोर्स स्टेशन परिसर में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया। तकनीकी एरिया में गुब्बारा मिलने से खुफिया एजेंसी अलर्ट हो गईं। जांच के बाद गुब्बारा थाना शाहगंज पुलिस को साैंपा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


मामले में एयरफोर्स ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। अति सुरक्षित क्षेत्र में संदिग्ध गुब्बारा आखिर कैसे पहुंचा पुलिस इसकी जांच में जुटी है। गुब्बारे का रंग आधा सफेद और आधा हरा है। गुब्बारे पर एसजीए भी लिखा हुआ है। साथ ही उर्दू भाषा में भी गुब्बारे पर कुछ लिखा है। 

थान प्रभारी निरीक्षक विरेश पाल गिरी ने बताया कि एयरफोर्स स्टेशन परिसर में संदिग्ध गुब्बारा मिला है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें