फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह 21 संविदा कर्मचारी हुए चिन्हित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रोडवेज बस में लापरवाही बरतने वाले 21 संविदा चालक और परिचालक चिन्हित किए गए हैं। सहायक क्षेत्राधिकारी (एआरएम) ने नोटिस देकर जवाब मांगा है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर इन कर्मचारियों की सेवा समाप्त भी की जा सकती है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग से मिले निर्देश के बाद रोडवेज में लापरवाह संविदा के चालक और परिचालकों की पहचान की गई है। 21 संविदा के चालक और परिचालक चिन्हित किए गए हैं। रोडवेज में नियमित चालक और परिचालकों की कमी के कारण अधिकांश बसों का संचालन संविाद के चालक और परिचालकों द्वारा ही किया जा रहा है। लंबे रुटों पर सभी चालक और परिचालक संविदा कर्मी ही हैं।
छह संविदाकर्मी हो चुके बर्खास्त
लंबे समय से ड्यूटी पर नहीं आने वाले छह संविदा कर्मचारी नौकरी से बर्खास्त किए जा चुके हैं। नोटिस का जवाब ही नहीं देने वाले संविदा चालक भूरे खां, आशुतोष कुमार, यश कुमार और संविदा परिचालक विजय प्रताप सिंह, शैलेंद्र कुमार, अखिलेश शाक्य की सेवा समाप्त की जा चुकी है।
विज्ञापन

काम में लापरवाही बरतने वाले और लंबे समय से ड्यूटी से गैर हाजिर रहने वाले संविदा कर्मचारियों को नोटिस दिए गए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं होने पर संविदा के चालक और परिचालकों की सेवा समाप्त की जाएगी। पूर्व में लापरवाही बरतने वाले छह संविदा कर्मी बर्खास्त किए जा चुके हैं। - पीके श्रीवास्तव, एआरएम मैनपुरी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें