फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में संदिग्ध गिरफ्तार, कागज पर लिखे मिले स्टेशन के नाम, एटीएस करेगी पूछताछ

Sun, 16 Sep 2018 01:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन
आगरा के बरहन क्षेत्र में ग्राम नगला गोल के ग्रामीणों ने शनिवार रात को एक संदिग्ध युवक पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वो बिहार की बोली बोल रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं एंटी टैरेरिस्ट स्क्वैड (एटीएस) को भी सूचना दी है।
विज्ञापन


ग्राम नगला गोल के बाहर रात साढ़े नौ बजे ग्रामीणों ने देखा कि एक युवक घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में ताकाझांकी कर रहा है। ग्रामीणों को शक हो गया। इस पर उसे पकड़ लिया। इसके बाद पूछताछ करने लगे। युवक गलती से यहां आने की बात कहने लगा। 

युवक ने बताया कि वो अपने भाई को ढूंढने निकला है। ट्रेन से उतरने के बाद भटक गया। मगर, ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक ने अपना नाम मुख्तार आलम निवासी थाना नवी नगर, औरंगाबाद (बिहार) बताया। उसने बताया कि वह मुंबई जाने के लिए निकला था। लेकिन भटक गया। 
विज्ञापन


युवक के पास से एक सफेद कागज पर कुछ लिखा हुआ मिला है, जिस पर अलग भाषा में जलेसर, हाथरस, शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन और अन्य वेबसाइट के नाम लिखे हैं। पुलिस ने एटीएस को जानकारी दी है। अब रविवार को एटीएस उससे पूछताछ करेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें