फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इराक से लौटा युवक कोरोना की जांच कराने पहुंचा जिला अस्पताल, मच गया हड़कंप

Sat, 14 Mar 2020 06:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मैनपुरी में कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज मिला है। इराक से लौटे युवक की स्क्रीनिंग की गई है। शनिवार को सतर्कता बरतते हुए स्वास्थ्य विभाग ने उसे जिला अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। जांच के लिए उसका सैंपल लेकर मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ भेजा है। 
विज्ञापन


शनिवार को सुबह 11 बजे एक युवक जिला अस्पताल पहुंचा। उसने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. आरके सागर से मुलाकात की और बताया कि वो इराक से आया है। उसे कोरोना जैसे लक्षण प्रतीत हो रहे हैं। इससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। सीएमएस ने तत्काल युवक को भीड़भाड़ से अलग एक कमरे में भेज दिया। 

विज्ञापन


जानकारी जिला स्तर पर गठित कोरोना जांच टीम को दी गई। टीम के सदस्य डॉ. राकेश कुमार ने अपनी टीम के साथ युवक को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया। रविवार को युवक की जांच रिपोर्ट आ जाएगी। इसके साथ ही सीएमएस ने जिला अस्पताल में अलर्ट जारी कर दिया है। 

मर्चेंट नेवी में नौकरी करता है युवक

युवक इराक में मर्चेंट नेवी में काम करता है। शुक्रवार रात वो करीब 2:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा और बस से अपने घर मैनपुरी पहुंचा। खांसी, जुकाम और बुखार होने पर युवक खुद ही जिला अस्पताल पहुंचा था।

जांच रिपोर्ट का इंतजार 

सीएमएस डॉ आरके सागर ने बताया कि युवक इराक से आया है। सतर्कता बरतते हुए उसे आइसोलेशन वार्ड में कोरोना की जांच के लिए गठित टीम की निगरानी में भर्ती कराया गया है। रविवार को जांच रिपोर्ट आ जाएगी। 

लोगों से अपील है कि वह घबराएं नहीं

जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि विदेश से आने वालों पर नजर रखी जा रही है। युवक इराक से आया है, लिहाजा उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। कोरोना की जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। लोगों से अपील है कि वह घबराएं नहीं।
विज्ञापन

फिरोजाबाद में संक्रमितों के रिश्तेदार जांच कराने पहुंचे

उधर, फिरोजाबाद में आगरा के कोरोना वायरस संक्रमितों के रिश्तेदार शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि वो अपने रिश्तेदारों के साथ दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल गए थे।

खांसी-जुकाम की शिकायत पर वे जिला अस्पताल जांच कराने के लिए आए। स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी जांच कर रही है। बता दें कि आगरा में अब तक कोरोना के सात मामले सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें