फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
बिछवां में महिला की मौत के बाद जमा भीड़ व पुलिस। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। गांव सुल्तानगंज में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव घर के एक कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। जानकारी मिलने के बाद पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। एटा के गांव देवतरा निवासी सुखराम ने पुत्री दीक्षा की शादी करीब 10 माह पूर्व थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज निवासी राहुल के साथ की थी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि दीक्षा ने खुदकुशी कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे पर लटके शव को उतारा। जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग भी आ गए। आरोप लगाया कि पति राहुल, देवर सैनी व अजय, ननद शिवानी और ससुर रामशरण ने गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाया है।
मायके पक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष विजय वर्मा सिंह चंदेल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

हत्या और खुदकुशी को लेकर असमंजस
महज 10 माह में आखिर ऐसा क्या हो गया कि नवविवाहिता की मौत हो गई। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही साफ हो सकेगा कि दीक्षा ने खुदकुशी की है या उसकी हत्या की गई है। दोनों ही परिस्थितियों में पुलिस के सामने कई सवाल होंगे।
यदि खुदकुशी की है तो आखिर महज 10 माह में ऐसा क्या हुआ जो दीक्षा को ऐसा कदम उठाना पड़ा। वहीं अगर हत्या हुई तो सवाल ये है कि आखिर ससुराल वालों ने किस वजह से हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें