फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कुशवाह समाज के पोस्टर पर लिखे सूर्यवंशी ने कराया बवाल, बैठक के दौरान फायरिंग; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 08 Aug 2024 08:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

लवकुश जयंती की बैठक कर रहे कुशवाह समाज के लोगों के होश उस समय उड़ गए, जब 20 से 25 युवकों की भीड़ आई और फायरिंग कर दी। इन युवाओं ने धमकाते हुए कहा कि पोस्टर पर सूर्यवंशी क्यों लिखा है। 
 
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में थाना अछनेरा में कुशवाह समाज के लोगों पर फायरिंग कर दी गई। आरोपियों द्वारा ये हमला समाज द्वारा लगाए गए पोस्टर पर लिखे सूर्यवंशी शब्द को लेकर हुआ। मामले में थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


थाना अछ्नेरा के गांव रायभा के नगला लालदास निवासी दीपू पुत्र चोब सिंह ने समाज के एक दर्जन युवकों के साथ थाना पुलिस को शाम सात बजे तहरीर दी। आरोप लगाया कि गुरुवार को किरण देवी गार्डन पर भगवान लवकुश जयंती की तैयारी को लेकर बैठक कर रहे थे, तभी दूसरे समाज के 20- 25 युवक तमंचा लहराते हुए आए। गाली गलौज करते हुए बोले कुछ दिन पहले ही तुमने डाक कांवड़ का पोस्टर लगाया था, जिस पर तुमने लिखा था 'सूर्यवंशी कुशवाह सुपरफास्ट कांवड़ यात्रा' और बोले कि तुम सूर्यवंशी नहीं हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि आरोपी युवकों ने इस बात पर नाराज होकर फायरिंग की और बैठक को लेकर जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। थाना पुलिस जांच में जुटी है। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच में गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है और आवश्यक जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें