फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर सर्वे में 2.90 करोड़ सरेंडर

Wed, 02 Mar 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बजट के ठीक एक दिन बाद आयकर विभाग ने दो फुटवियर इकाइयों पर सर्वे किया। शाहगंज स्थित एविसंस एक्सपोर्ट और एक्सपोर्ट प्रमोशन पार्क शास्त्रीपुरम तथा संजय प्लेस स्थित बालाजी टैक्सटाइल्स के तीन परिसरों पर आयकर विभाग के 30 अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई की। देर रात तक सर्वे में मिले कागजातों, कंप्यूटर और पर्चियों की पड़ताल के बाद दोनों कंपनियों ने 2.90 करोड़ रुपये की अघोषित आय सरेंडर कर दी।
विज्ञापन

प्रमुख आयकर आयुक्त अनुराधा मिश्रा के निर्देशन में संयुक्त आयकर आयुक्त रेंज-2 उमेश चंद्रा के नेतृत्व मेें फुटवियर से जुड़ी दो इकाइयों पर सर्वे किया गया। अंकुश मारवाह की फर्म एविसंस एक्सपोर्ट जूतों की बिक्री में तथा अनिल साहनी की कंपनी बालाजी टैक्सटाइल्स जूते के कपड़े के अपर तैयार करती है। आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक देर रात एविसंस एक्सपोर्ट ने 1.15 करोड़ रुपये की तथा बालाजी टैक्सटाइल्स ने 1.75 करोड़ रुपये की अघोषित आय सरेंडर कर दी। सर्वे में असिस्टेंट कमिश्नर सुरेंद्र कुमार, राधारानी शर्मा, आयकर अधिकारी प्रवीन अग्रवाल, विजय सिंह, मधुकर चतुर्वेदी तथा आयकर निरीक्षकों में तरुण सैनी, दिलीप गुप्ता, प्रेम शंकर, अजीत मिश्रा, गिरजा प्रसाद शर्मा, वरुण गोयल, सोबरन सिंह आदि मौजूद रहे।

टीडीएस पर सेमिनार आज
आयकर विभाग द्वारा आयकर भवन, संजय प्लेस में बुधवार पूर्वाह्न 11:30 बजे टीडीएस पर सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इसमें राज्य सरकार से जुड़े सभी कार्यालयों के अधिकारियों को इसकी जानकारी देने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें