फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वेटरन्स फुटबॉल फेडरेशन के संयुक्त सचिव बने सुरेंद्र सिंह

Tue, 24 Mar 2026 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सुरेंद्र सिंह
विज्ञापन
आगरा। शहर के वरिष्ठ खेल प्रशासक सुरेंद्र सिंह चौहान को वेटरन्स फुटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति फेडरेशन के महासचिव अदनान अली ने अध्यक्ष चंद्रशेखर रघुरमन अय्यर की सहमति से की है। चौहान करीब 15 वर्षों से आगरा रीजन फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। वह उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भी सक्रिय हैं। इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव मोहम्मद शाहिद, आगरा ओलंपिक संघ अध्यक्ष हरि सिंह यादव, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा, अक्षय जर्माया, एसएस चौहान, राजीव सोई, अक्षय सिंह, आदित्य चौहान व योगेश वर्मा सहित कई खेल प्रेमियों ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें