फतेहपुर सीकरी। कराही स्थित बिल्ड फॉर सक्सेस डिग्री कॉलेज के मैदान में आयोजित कबड्डी महासंग्राम में पुरुष वर्ग में लोहागढ़ भरतपुर और महिला वर्ग में जयपुर की टीम चैंपियन बनी है। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में लोहागढ़ भरतपुर की टीम ने राधेबेधा एकेडमी को हराकर खिताब अपने नाम किया। महिला वर्ग के फाइनल में जयपुर की टीम ने सोनीपत की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस मौके पर संयोजक सरपंच विष्वेंद्र कुमार मौजूद रहे।