फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पारा बढ़ने के साथ बाधित हो रही आपूर्ति

Wed, 15 May 2024 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पारा बढ़ने के साथ बाधित हो रही आपूर्ति
विज्ञापन

घिरोर। गर्मी का पारा जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है वैसे वैसे विद्युत आपूर्ति बाधित होती जा रही है। मंगलवार को कस्बे में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बिजलीघर का नंबर महीनों से बंद है। जनता को सूचना के लिए बनाया गया व्हाट्सएप ग्रुप भी निष्क्रिय हो चुका है।
विज्ञापन


एक तरफ तो विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से जनता परेशान रहती है तो वहीं सही सूचना न मिलने के कारण और ज्यादा परेशान रहती है। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष हरिओम गुप्ता का कहना है कि नई केबल पड़ गई फिर भी वह लोड नहीं सहन कर पा रही हैं। पुराने तारों और नए तारों में अंतर नहीं रहा है। विद्युत विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए और विद्युत आपूर्ति सुचारू रखनी चाहिए। व्यापारी अनूप जैन का कहना है कि शहरों की तरह कस्बे में भी तुरंत फाल्ट सही होने की व्यवस्था होनी चाहिए। बिजली विभाग के जेई को 24 घंटे कस्बे क्षेत्र में ही रहना चाहिए। वह रात में अपने कार्य क्षेत्र में नहीं रुकते और कर्मचारी मनमानी करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें