Officials from the Supply Department standing on both sides of the vehicle.
सैंया। खेरागढ़ तहसील के आपूर्ति विभाग नेसूचना पर गांव बीरई में एक गोदाम पर देर शाम सात बजे छापा मारा। छापे के दौरान एक गोदाम में 45 कट्टे सरकारी चावल के बरामद किए गए हैं। जांच-पड़ताल जारी है।
बुधवार की शाम 6-30 बजे एआरओ सूर्य प्रताप पाठक आपूर्ति विभाग खेरागढ़ को गांव बीरई से सरकारी राशन के चावल की कालाबाजारी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एआरओ व आपूर्ति निरीक्षक चंद्रशेखर सहाय तत्काल गांव बीरई पहुंचे तथा गोदाम में रखे चावल के कट्टे देखे। तभी दोनों अधिकारियों ने चावल के कट्टों को अभिरक्षा में ले लिया। एआरओ ने कट्टों के संबंध में जानकारी ली तो पता चला कि चावल का मालिक भाग गया है। एआरओ सूर्य प्रकाश पाठक ने बताया कि चावल गांव महुआखेड़ा थाना खेरागढ़ के रामफूल का बताया गया है। हालांकि अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। एआरओ व आपूर्ति निरीक्षक ने चावल के कट्टों को अभिरक्षा में लेकर खेरागढ़ स्थित कार्यालय पर भेज दिए हैं।