फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला स्टेशन पर श्रमिकों को फेंककर दिए बिस्किट, वीडियो वायरल होने पर सुपरवाइजर निलंबित

Sun, 31 May 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)

सार

टूंडला रेलवे स्टेशन का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिससे रेलवे में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
ट्रेन में सवार श्रमिकों को बिस्किट देते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला रेलवे स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन में श्रमिकों को फेंक कर बिस्किट देने एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करते रेलकर्मियों का वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो रेल मंत्रालय तक पहुंच गया। इसके बाद मामले में रेल अधिकारियों ने सुपरवाइजर को सस्पेंड करते हुए अन्य कर्मचारियों के विरुद्ध जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
कोरोना संकट के बीच चलाई जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में श्रमिकों को बिस्किट, पानी व भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। रेल कर्मचारी एहतियात बरतते हुए श्रमिकों को खानपान की चीजें उपलब्ध करा रहे हैं, लेकिन टूंडला रेलवे स्टेशन का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिससे रेलवे में हड़कंप मच गया। 


वीडियो में स्टेशन पर खड़ी श्रमिक स्पेशल ट्रेन में श्रमिकों को कुछ रेलकर्मियों बिस्किट फेंककर दे रहे हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। यह वीडियो रेलवे के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हुआ था। रेलवे के ग्रुप से यह वीडियो बाहर पहुंचा तो किसी ने उसे रेल उच्चाधिकारियों से लेकर रेल मंत्रालय तक ट्वीट कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में जांच शुरू

रेल मंत्रालय के आदेश पर प्रयागराज मंडल के अधिकारियों ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया। इसके साथ ही शुक्रवार देर शाम संबंधित रेलकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मामले में करीब 22 कर्मचारियों के विरुद्ध जांच चल रही है। मामले में स्थानीय प्रशासन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। 

प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के मामले में सुपरवाइजर को सस्पेंड कर दिया गया है। अन्य कर्मचारियों की जांच की जा रही है। घटना में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें