फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल जमा कराने के लिए घर-घर पहुंचे अधीक्षण अभियंता

विज्ञापन
गांव करनपुर में बिजली बिल जमा करने की अपील करते अधभ्क्षण अभियंता - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। मंगलवार को विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता अतुल अग्रवाल सुल्तानगंज उपकेंद्र क्षेत्र के गांव करनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने गांव में भ्रमण कर लोगों को बिल जमा करने के लिए जागरूक किया। अभियान चलाकर बकाएदारों के कनेक्शन काटने के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने लोगों से कहा कि बिना बिल जमा किए निगम बिजली देने में सक्षम नहीं है। अगर लोग बिजली की बेहतर आपूर्ति चाहते हैं तो समय से बिल जमा करें। उन्होंने बताया कि दस हजार रुपये से अधिक का बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा। घर-घर जाकर जब अधीक्षण अभियंता ने समझाया तो कई बकाएदार बिल जमा करने के लिए राजी हो गया और जल्द बिल जमा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने उपभोक्ताओं से बिजली चोरी की सूचनाएं देने के लिए कहा।
उन्होंने विच्छेदन अभियान का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि नेवर पेड (जिन्होंने एक भी बिल जमा नहीं किया) उपभोक्ता बिना बिल जमा कराए बिजली नहीं जला पाएं। इस दौरान अधिशासी अभियंता (द्वितीय) आशीष गुप्ता, उप खंड अधिकारी (भोगांव) नरेंद्र कुमार वर्मा, अवर अभियंता केके सोलंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता तृतीय ने उपकेंद्रों पर किया निरीक्षण
अधिशासी अभियंता (तृतीय) जीसीएल भटनागर ने मंगलवार को तीन विद्युत उपकेंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने दिहुली, बरनाहल और सिमरऊ विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल वसूली में तेजी लाने के आदेश दिए। उपकेंद्रों पर वीसीवी और यार्ड का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें