जगनेर। सीएचसी जगनेर पर बृहस्पतिवार को एनसीडी कार्यक्रम का प्रशिक्षण दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. यादवेंद्र सिंह ने बताया कि एनसीडी कार्यक्रम का आमजन तक लाभ पहुंचे। इसके लिए उप स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मन्दिर पर कार्यरत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान डॉ. मित्रा भूषण, पिंटू आदि मौजूद रहे। संवाद