फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में हाईवे पर सड़क धंसी

Tue, 19 Jul 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सड़क - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
नेेशनल हाईवे-2 पर सोमवार की शाम को मंडी समिति के नजदीक बारिश के कारण 30 फुट से ज्यादा लंबाई तक सड़क धंस गई। सड़क में बड़ी दरार पड़ गई। कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गए। पुलिस ने रोड बंद कर दूसरी ओर से ट्रैफिक निकाला। देर रात को हाईवे अथारिटी की टीम मरम्मत करने को पहुंच गई।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे-2 पर इन दिनों सफर जोखिम भरा हो गया है। सिकंदरा से वाटर वर्क्स तक सिक्स लेन और फ्लाई ओवरों के निर्माण के कारण हाईवे से निकलना दूभर हो गया है।
सोमवार की शाम तकरीबन पांच बजे बारिश के कारण फीरोजाबाद हाईवे पर मंडी समिति के सामने 30 फीट लंबाई तक सड़क जमीन में धंस गई। तकरीबन पांच फुट गहरा गड्ढा हो गया। सड़क धंसने के कारण ट्रैफिक बाधित हुआ तो एत्माद्दौैला थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने धंसी सड़क पर ट्रैफिक बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें