फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनिधि चौहान के बीड़ी जलईले जिगर से पिया... गाने पर झूमे युवा

Sun, 28 Feb 2016 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बीड़ी जलईले..., शीला की जवानी..., नी मैं कमली-कमली... जैसे गानों पर दर्शन झूम उठे। ताज महोत्सव की रजत जयंती के समापन पर सुरों की मल्लिका सुनिधि चौहान की आवाज का जादू आगरा के दर्शकों के सिर चढ़कर बोला। ताज महोत्सव में तीसरी और आगरा पांचवी बार आईं सुनिधि चौहान के सुरों से महोत्सव की फिजां सराबोर हो गई। उन्होंने प्रशंसकों की फरमाइश पर भी गाने सुनाए। सुनिधि को सुनने के लिए ताज महोत्सव में हजारों लोग पहुंचे, लेकिन चुनिंदा ही प्रवेश कर पाए। टिकट खरीदने वाले मंच के पास तक नहीं फटक सके और कई वीआईपी पास फाड़ कर फेंक दिए।
विज्ञापन

शिल्पग्राम में आयोजित ताज महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आखिरी रात प्रसिद्ध पार्श्वगायिका सुनिधि चौहान के नाम रही। सबसे ज्यादा भीड़ सुनिधि को ही सुनने पहुंची। हालिया फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न, दिल धड़कने दो सहित सुनिधि ने अपनी पुरानी फिल्मों के गीत गाए।
 महज 13 साल की उम्र में रियलिटी शो ‘मेरी आवाज सुनो’ की वह विजेता बनी और उसके बाद 1996 में फिल्म शस्त्र में सुनिधि को पहला ब्रेक मिला। 20 सालों के बालीवुड सफर में सुनिधि ने अपने पसंदीदा गीतों को ताज महोत्सव में सुनाया। महोत्सव की रजत जयंती के समापन पर कमिश्नर ने सुनिधि चौहान को सम्मानित किया।
विज्ञापन


पुलिस ने फाड़े पास, लाठी भी चलाई
आगरा। शनिवार रात शिल्पग्राम में जुटी रिकार्ड भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को पसीने छूट गए। भीड़ का आलम यह था कि आयोजकों ने अंदेशे के चलते गैलरी को बढ़ा दिया था। वीआईपी एंट्री से काफी पहले गली में ही स्टील फ्रेम की बेरीकेडिंग लगा दी गई। पास धारकों को तो यहां से प्रवेश दिया गया, लेकिन टिकट होने के बाद भी हजारों दर्शक इस शाम का लुत्फ उठाने से वंचित रहे। जबरदस्त भीड़ के चलते आयोजन शुरू होने से पूर्व ही एंट्री को रोक दिया गया था। वीआईपी, प्रेस कार्ड, आफीसर कार्ड धारकों तक का मंच परिसर में पहुंचना संभव न हो सका। पुलिस ने कई पास धारकों के पास छीन कर फाड़ दिए। टिकट वालों को भी प्रवेश नहीं मिला। मीडियाकर्मियों को प्रवेश पाने में दिक्कत हुई। कई लोगों पर पुलिस को लाठियां भी बरसानी पड़ीं।

टेलेंट हंट ने बदली मेरी जिंदगी
आगरा। 13 साल की उम्र से बॉलीवुड फिल्मों में गीत गाने वाली निधि चौहान यानी सुनिधि चौहान इंटरनेशनल गायिका हैं। कई इंटरनेशनल इवेंट, स्पोर्ट्स शो और पाकिस्तानी बैंड जुनून के साथ गा चुकीं सुनिधि ने कहा कि टेंलेंट हंट ने नए गायकों को मुकाम तक पहुंचाया है। उनकी जिंदगी भी टेलेंट हंट से ही बदली। 20 साल के पार्श्व गायन के सफर में सुनिधि अब तक 500 से ज्यादा गाने गा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें