फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पथवारी मंदिर में सुंदरकांड का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। कस्बा के मोहल्ला गोपालपुरा स्थित प्राचीन पथवारी मंदिर में ट्रस्ट के गठन के बाद से धार्मिक गतिविधियां दोबारा शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री पंचमुखी हनुमान जी के सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद आरती कर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य प्राचीन मंदिर को पुनर्जीवित करना, इसका सौंदर्यीकरण और क्षेत्र में धार्मिक-सामाजिक चेतना बढ़ाना है। इस अवसर पर राजीव कुमार, श्रीकांत सविता, अमन शर्मा, मनीष गुप्ता, अमित गुप्ता, विक्की जैन, नरेंद्र जैन और हरिओम शर्मा आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें