कासगंज में समर कैंप में प्रमाण पत्र दिखाते बच्चे।
कासगंज। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप में बच्चों को विभिन्न विषय और क्षेत्रों के बारे में अहम जानकारियां दी गईं। सोमवार को समापन अवसर पर वक्ताओं ने समर कैंप को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया। इस दौरान प्रशिक्षु 108 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मारवाड़ी माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष हीरेन्द्र माहेश्वरी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों का न केवल सर्वांगीण विकास होता है बल्कि वे अपने परिवार, समाज एवं राष्ट्र के प्रति भी सजग एवं समर्पित रहना सीखते हैं। ब्रह्माकुमारी सरोज ने कहा कि बच्चों को नैतिक मूल्यों के आधार पर अपने परिवार, समाज और देश को नई दिशा देनी है और उन्हें ऊंचाइयों तक ले जाना है। इस मौके पर मुख्य प्रशिक्षिका ब्रह्माकुमारी राखी को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सरोज औरसंचालन ब्रह्माकुमारी करुणा ने किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि एडवोकेट श्याम मूना, मधुर पुंढीर, सुनील वशिष्ठ, अनुराधा पुंढीर, चंदन भारद्वाज, मनीषा दीक्षित, सुभाष चंद्र गुप्ता, मोहित पल्तानी, गौरव शर्मा, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।