फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधो के चलते हुए हुई थी सुखवीर की हत्या

सार

अरम सराय विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ सुखवीर की हत्या के पीछे अवैध संबंध वजह बने थे।इसके चलते उसका सुखवीर से प्रेम सबंध हो गया।योजनाबद्व तरीके से तीनों ने सुखवीर सिंह की रस्सी गला घोट हत्या कर दी, शव को गेट पर ले जाकर फंदा पर लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोगांव। अरम सराय विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ सुखवीर की हत्या के पीछे अवैध संबंध वजह बने थे। थाना पुलिस ने मंगलवार को आरोपी महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। साथ ही आरोपियों को जेल भेजने के लिए कोर्ट में पेश की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र अरम सराय पर तैनात एसएसओ सुखवीर सिंह का शव 22 अगस्त को कार्यालय गेट पर लगे कुंडा में फंदे पर लटका मिला था। मृतक के भाई सुरजीत ने प्रदीप यादव, अवनीश व राहुल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक बीएस भाटी ने बताया कि जांच के दौरान हत्यारोपी प्रदीप यादव, सुभाष निवासी बहादुरपुर माहरेरा जनपद एटा और सीमा देवी निवासी मोहल्ला यदुंवश नगर कोतवाली को जेल भेजा गया। आरोपी महिला ने बताया कि उसका पति एक वर्ष से लापता था। इसके चलते उसका सुखवीर से प्रेम सबंध हो गया।
उसके संबंध प्रदीप यादव और सुभाष से भी थे। आरोपी महिला आए दिन सुखवीर से मिलने उपकेंद्र पर आती थी। जब सुखवीर ने शादी करने का दबाव बनाया तो महिला प्रदीप और सुभाष से मिलकर उसकी हत्या करने की योजना बना ली। योजनाबद्व तरीके से तीनों ने सुखवीर सिंह की रस्सी गला घोट हत्या कर दी, शव को गेट पर ले जाकर फंदा पर लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें