04एमएनपी-13-कुर्रा में वृद्ध की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव चंद्रपुर स्थित खेत में बुधवार सुबह वृद्ध का शव आम के पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
कासगंज के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव उतरना निवासी वीरपाल सिंह (50) ने अपनी भतीजी की शादी थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव चंद्रपुर निवासी तेजपाल सिंह के घर में की थी। करीब 20 वर्ष से वह अपने समधी के घर गांव चंद्रपुर में ही रह रहा था। बुधवार सुबह वीरपाल का शव घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में लगे आम के पेड़ पर लटका मिला। लोगाें की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई।
तेजपाल ने बताया कि मंगलवार देर रात उसने गांव के ही कुछ लोगों के साथ वीरपाल को शराब पीते देखा था। इसके बाद वह घर नहीं आया और सुबह शव पेड़ पर लटका मिला। तेजपाल ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मौत का कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रूपेश वर्मा, प्रभारी निरीक्षक