आगरा। इंडोनेशिया के पेसर (ईस्ट कालीमंतान) में आयोजित पेसर इंटरनेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में आगरा की सुहानी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने आक्रामक खेल और तेज रिफ्लेक्स के दम पर जीत दर्ज कर अंतिम-16 (प्री-क्वार्टर) में जगह बनाई। प्री-क्वार्टर फाइनल में सुहानी का सामना भारत की ही मजबूत खिलाड़ी आरती चौधरी से हुआ। कड़े संघर्ष के बाद सुहानी को 0-3 (6-11, 8-11, 9-11) से हार का सामना करना पड़ा। सुहानी के कोच सौरभ पोद्दार ने बताया कि यह अंतरराष्ट्रीय अनुभव उनके खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।