फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पानी समझ बोतल में रखा तारपीन का तेल पी गए मासूम भाई-बहन, गंभीर

Sun, 02 Aug 2026 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। तकिया शहर बाह में शनिवार शाम 3 बजे सोनू सिंह के बच्चे पूर्वांशी (4), वैभव (3) प्यास बुझाने के लिए किचन में रखी बोतल में भरे तारपीन के तेल को पी गए। हालत बिगड़ने पर परिजन दोनों को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर लेकर पहुंचे। तकिया शहर के रहने वाले मोनू सिंह ने बताया कि भाई सोनू सिंह की बेटी पूर्वांशी एवं बेटा वैभव ने प्यास लगने पर किचन में रखी तारपीन के तेल की बोतल उठाई और पानी समझ कर दोनों ने पी लिया। हालत बिगड़ने पर बच्चों ने परिजन को बताया कि बोतल में रखा पानी कड़वा सा लग रहा था। मोनू सिंह दोनों को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें