फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सर्दी में शुगर और बीपी वाले मरीज बढ़े

Sun, 24 Dec 2023 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/अमांपुर। जिला अस्पताल और अमांपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन 150 से 200 मरीज बीपी और शुगर के पहुंचते हैं। इसके अतिरिक्त अन्य मरीजों की भीड़ भी ठंड के चलते बढ़ी हुई हैं। चिकित्सक बीमारियों से बचने के लिए परहेज करने और सावधानी बरतने पर ध्यान देने की जरूरत बता रहे हैं। वहीं ठंड में आलू के सेवन से बचने की सलाह दे रहे हैं।नए आलू मंडी में आ रहा है। विभिन्न सब्जियों में आलू की खपत बढ़ी हैं। यह आलू शुगर के मरीजों और बीपी के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता हैं। वहीं अन्य सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जिससे बीमारी से बचा जा सके। प्रतिदिन ही लगभग 200 मरीज जांच करवाने और दवाएं लेने पहुंच रहे हैं। सर्दी के मौसम में यह बीमारी अधिक प्रभावी हो जाती है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी निरीक्षक डॉ. संदीप राजपूत ने बताया कि सर्दी में बीपी और शुगर के मरीजों को अधिक देखभाल की जरूरत है। ठंड के दिनों के भोजन में आलू का प्रयोग बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि आलू में स्टार्च और कैलोरी अधिक होता है। जिससे शुगर के बढ़ने की आशंका रहती है। उन्होंने बताया कि सर्दियों में आलू के विकल्प के तौर पर अन्य फल, सब्जियों का उपयोग करें। उन्होंने ठंड से बचाव रखने और पानी को पीते रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें