कासगंज। जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ शनिवार को आईजीआरएस की समीक्षा बैठक की इस दौरान उन्होंने कहा कि जनशिकायतों को प्राथमिकता के साथ निस्तारित करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतें। जिलाधिकारी ने कहा कि जनशिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री द्वारा शिकायतों को सावधानी से गुणवत्तापरक तरीके से निस्तारित करने के संबंध में समय समय पर दिशा निर्देश दिए जाते हैं। अपर जिलाधिकारी डा. वैभव शर्मा ने कहा कि सभी अधिकारी शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ शिकायतों व समस्याओं का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के साथ निस्तारित करें। कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।