फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला बाग के एक परिवार ने दी आत्मदाह की धमकी

विज्ञापन
पुत्र की बरामदगी को लेकर एएसपी से मिलने पहुंचे घिरोर के ग्रामीण - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। एक महीने से लापता हुए पुत्र की बरामदगी को लेकर घिरोर के नगला बाग का एक परिवार अधिकारियों और थाने के चक्कर लगा रहा है। कोई कार्रवाई न होती देख परिवार ने कहा है कि अगर 10 दिन में बेटा नहीं मिला तो वह आत्मदाह करेंगे। एएसपी को प्रार्थना पत्र भी दिया है।
विज्ञापन

थाना घिरोर क्षेत्र के गांव नगला बाग निवासी अवधेश कुमार 17 अक्तूबर को बाइक लेकर ससुराल गांव सिंहपुर एलाऊ जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन न तो वह ससुराल ही पहुंचे और न घर वापस लौटे। काफी तलाश के बाद भी जब कोई पता नहीं लगा तो परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। इस बीच अवधेश का पता बताने के लिए उसके पिता अमृतलाल से कुछ लोगों द्वारा 15 लाख की फिरौती की मांग की गई।
कुछ दिन पूर्व पुलिस ने फिरौती मांगने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन अभी तक अवधेश का कोई पता नहीं लग सका है। सोमवार को एएसपी मधुवन कुमार से मिले अवधेश के परिजनों ने प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि मामले में पुलिस दो लोगों को जेल भेज चुकी है, लेकिन तीसरे व्यक्ति को पुलिस ने अभी तक नहीं पकड़ा। उन्हें बेटे के साथ किसी अनहोनी की आशंका है। शिकायत करने वालों में अमृत लाल, अवधेश की पत्नी सरिता, मां शकुंतला देवी, भाई अभय और प्रदीप मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें