फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहक्लेश से तंग महिला ने आग लगाकर दी जान

विज्ञापन
05एमएनपी-14-मृतका मधु का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
भोगांव। गांव हिमायूंपुर में एक महिला ने गृहक्लेश से तंग आकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। चीखपुकार की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने आग बुझाकर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हिमायूंपुर निवासी मधु (28) उर्फ मंजूषा पत्नी अभय कुमार दो बच्चों सात वर्षीय अंकिता और चार वर्षीय कार्तिक के साथ रहती थी। वह खुद खेतीबाड़ी का काम भी देखतीं थी और पति अभय दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। लॉकडाउन के बाद पति भी घर पर आ गया था। बताया जा रहा है कि आए दिन मधु का सास विश्वनी देवी, ससुर रमेश चंद्र और देवर मनवीर से झगड़ा होता था।
शनिवार रात करीब 10 बजे गृहक्लेश से तंग आकर मधु ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जानकारी पर परिजनों ने आग को बुझाकर महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर मृतका के पिता गौकरन सिंह निवासी गांव मलाहसा कानपुर परिजनों के साथ आ गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मायके पक्ष की ओर से ससुरालीजनों की प्रताडना से तंग आकर खुदकुशी किए जाने की बात कही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
मृत्यु का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
प्रियांक जैन, सीओ भोगांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें