फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से आहत छात्रा ने फंदे से लटककर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ से आहत छात्रा ने फंदे से लटककर जान दी
विज्ञापन

- 23 मार्च को गांव के एक युवक ने की थी छेड़छाड़, सुबह आरोपी के पिता ने बहू बनाने की धमकी दी थी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद । एका थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ से आहत बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने फंदे से लटककर जान दे दी। रविवार सुबह घर में सीढ़ियों पर दुपट्टे के सहारे उसका शव लटका मिला।
विज्ञापन

एका थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 23 मार्च को गांव के ही एक युवक ने उससे छेड़छाड़ की थी। परिजन की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया था। वहीं चाचा की मानें तो रविवार को छेड़छाड़ के आरोपी के पिता ने छात्रा को बहू बनाने की धमकी दी थी। वह पहले भी कई बार धमकी दे चुके थे। परिवार वालों के लिए वह अभद्र भाषा का प्रयोग करते थे। पिता के लिए अपशब्दों से तनाव में थी बिटिया। शनिवार को वह पूरे दिन गुमसुम बैठी रही। परिवार में उसने किसी से बात नहीं की। सीओ जसराना देवेंद्र सिंह बोले, छात्रा द्वारा आत्महत्या की बात की जानकारी मिली है। युवती के परिजन तहरीर देते हैं तो इसका भी मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें