फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कालोनी ऐसी, जहां एक भी बूंद पानी की बर्बादी नहीं  

Mon, 04 Jul 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला अागरा
विज्ञापन
स्थानीय व्यापारी सौ-सौ रुपए में दे रहे पानी की बोतल।
विज्ञापन
गणपति गैलेक्सी रेजीडेंट कालोनी के लोगों ने पानी की बर्बादी रोकने की मिसाल कायम की है। कालोनी में ‘जीरो वाटर डिस्चार्ज’ की व्यवस्था की गई है। एक भी बूंद पानी बर्बाद नहीं होने दिया जा रहा है। रविवार को लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों ने कालोनी के लोगों का अभिनंदन किया। 
विज्ञापन

  गणपति गैलेक्सी रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटी ने इसके लिए तमाम प्रयास किए, जो सफल हुए। करीब ढाई लाख रुपये के बजट में कालोनी को जीरो वाटर डिस्चार्ज बना दिया गया। यहां के लोगों का दावा है कि यह प्रदेश की पहली ऐसी कालोनी है। सोसायटी के सचिव मधुसूदन भट्ट और अध्यक्ष आरएन बेदी ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि न केवल वर्षा जल संचयन की व्यवस्था की गई है, सीवर के पानी को भी बर्बाद नहीं होने दिया जा रहा है। सीवर के पानी का शोधन कर पाइप के जरिये पार्क तक पहुंचाया जा रहा है। पाइप जमीन में तीन फुट अंदर है। इसको पौधों और पेड़ों की सिंचाई के काम में लाया जाएगा।   
 रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाया गया है। बारिश के दौरान कालोनी का पानी बाहर नहीं जाएगा। इससे भूजल स्तर भी बढ़ेगा। लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गर्ग ने कहा कि आने वाले समय में जल संरक्षण बहुत बड़ा विषय होगा। इसके प्रति जागरूकता की जरूरत है। कार्यक्रम अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने कालोनी के लोगों के प्रयास की सराहना की। स्वच्छ सुरक्षित अभियान के संयोजक पीपी सिंह और रावी इवेंट के निदेशक मनीष अग्रवाल, लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष अनुज सिंघल, मंडल अध्यक्ष राजीव बंसल, जिला महासचिव विजय गुप्ता, शशि बेरी, कविता चतुर्वेदी, देवांश भट्ट आदि मौजूद रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें