फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में सरकारी हैंडपंपों से हटाए जाएंगे सबमर्सिबल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिलेभर में सरकारी हैंडपंपों पर निजी सबमर्सिबल डालकर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई होगी। एडीएम ने ‘अमर उजाला’ की खबर का संज्ञान लेते हुए सरकारी हैंडपंपों से सबमर्सिबल हटाए जाने के आदेश दिए हैं। नगर पालिका और नगर पंचायतों की टीमें हैंडपंपों पर कब्जा करने वालों को नोटिस जारी कर रही हैं। दो दिन में हैंडपंप कब्जा मुक्त न होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आमजन की सुविधा के लिए नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्र में लगवाए गए सरकारी हैंडपंपों पर रसूखदारों ने कब्जा कर लिया है। सबमर्सिबल डालकर निजी इस्तेमाल कर रहे हैं। अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र ने जिलेभर में अभियान चलाकर सरकारी हैंडपंपों से सबमर्सिबल हटाने के आदेश जारी किए हैं। एडीएम ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका और नगर पंचायतों को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि सरकारी हैंडपंप में डाले गए सबमर्सिबल हटवाए जाएं। यदि कोई व्यक्ति किसी प्रकार की बाधा पहुंचाने की कोशिश करता है तो कठोर कार्रवाई की जाए।
आठ लोगों को थमाया नोटिस
नगर पालिका मैनपुरी के ईओ ने शहर में सरकारी हैंडपंप में सबमर्सिबल पंप डालने वाले आठ लोगों को नोटिस जारी किया है। कार्यालय प्रभारी वरुण मिश्रा ने दो दिन के अंदर सबमर्सिबल हटाने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

बेवर में 50 लोगों को नोटिस
अधिशासी अधिकारी दुर्गेश कुमार ने नगर पंचायत बेवर में 50 लोगों की सूची तैयार कर उन्हें नोटिस जारी किया है। दो दिन बाद अगर कोई व्यक्ति सबमर्सिबल नहीं निकालता है तो नगर पंचायत उसे निकलवाकर जब्त कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें