फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सहारनपुर के लिए चुनी गई युवा मुक्केबाजों की सब-जूनियर टीम

Sun, 07 Jun 2026 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जिला मुक्केबाजी संघ ने शनिवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए टीम के चयन ट्रायल का आयोजन किया। विभिन्न क्षेत्रों से आए 28 खिलाड़ियों ने अपने-अपने वजन वर्ग में दमखम दिखाया।
विज्ञापन


चयनित खिलाड़ी 8 जून को स्टेडियम में होने वाले मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे। इसके बाद 10 से 13 जून तक सहारनपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वहीं 15 से 18 जून तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा। संघ के अध्यक्ष पृथ्वी चाहर, सचिव बृजेश मीणा, कोच गौरव ठाकुर ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

चयनित खिलाड़ी
सब-जूनियर बालक वर्ग में उवेद, सनी लोधी, इंद्र राजपूत, ललित, अमित यादव, कार्तिक चौहान, मंशाराम, अभिषेक यादव, आदित्य वर्मा, रज जोगिया, उत्सव कश्यप और अविनाश पांडेय का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें