फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: पटियाली कोतवाली में तैनात दरोगा की मौत, सीने में उठा तेज दर्द; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

Thu, 05 Mar 2026 12:10 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज की पटियाली कोतवाली में तैनात दरोगा के सीने में तेज दर्द उठा। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में उनकी मौत हो गई। दरोगा की मौत की खबर मिलते ही विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। 
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज की पटियाली कोतवाली में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है। यहां तैनात उपनिरीक्षक गया प्रसाद सन्त के सीने में सुबह-सुबह तेज दर्द हुआ और वे जमीन पर गिर गए। दरोगा को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक गया प्रसाद सन्त मूल रूप से फिरोजाबाद के गांव पहाड़पुर रजावाली के निवासी थे। उनकी उम्र लगभग 55-56 वर्ष थी। सुबह लगभग 9 बजे के आसपास उन्हें अचानक कोतवाली में सीने में तेज दर्द उठा। प्रारंभिक उपचार के लिए उन्हें तत्काल पटियाली अस्पताल ले जाया गया।

पटियाली अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में ही उपनिरीक्षक गया प्रसाद सन्त ने दम तोड़ दिया। दरोगा की मौत की खबर मिलते ही विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें