फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एटा में तैनात दरोगा की हार्ट अटैक से मौत, सुबह-सुबह सीने में उठा दर्द...अस्पताल ले जाते समय गई जान

Mon, 04 Nov 2024 02:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

मिरहची थाने में तैनात उप निरीक्षक के सुबह-सुबह सीने में तेज दर्द उठा। साथी उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे थे। यहां उनकी हालत और भी बिगड़ गई। अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया था। 

 
विज्ञापन
उप निरीक्षक अमरीश चौधरी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना मिरहची में तैनात दरोगा की मौत हो गई। सुबह-सुबह सीने में तेज दर्ज हुआ। साथी तत्काल ही उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां से दरोगा को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। रास्ते में उनकी सांसें थम गईं। दरोगा की मौत की खबर मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन




मिरहची थाने में तैनात उप निरीक्षक अमरीश चौधरी 1991 के बैच में पुलिस में भर्ती हुए थे।  सोमवार की सुबह सीने में दर्द हुआ। साथी उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां से उपचार के लिए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उनकी सांसें थम गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि दिवाली से पहले ही अमरीश चौधरी का पदोन्नत्ति हुई थी और वे दरोगा बने थे। अमरीश चौधरी गांव लोहर्रा थाना लोधा जिला अलीगढ़ के रहने वाले थे। उनकी मौत की सूचना पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें