फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उप निरीक्षक की बीमारी के चलते हुई मौत

Wed, 06 Sep 2023 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
उप निरीक्षक की बीमारी के चलते हुई मौत
विज्ञापन



भोगांव। गांव नगला जंगी निवासी एक उप निरीक्षक की दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। नगला जंगी निवासी ग्रीश चंद्र यादव (56) वर्तमान में बरेली पुलिस लाइन में तैनात थे। वह लिवर संबंधी बीमारी से ग्रस्त चल रहे थे। दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बुधवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। खबर गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। देर शाम शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजन ने बताया कि मृतक उप निरीक्षक के एक पुत्र और एक पुत्री है। ग्रीश चंद्र की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन




बहन और भांजी को गायब करने का आरोप

भोगांव। थाना बिछवां क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी युवक ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि 3 सितंबर को थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर निवासी बहनोई रमाकांत घर से बहन विद्यावती और एक वर्षीय भांजी लवी को अपने साथ लेकर गया था। मंगलवार की शाम उसने बहन से बात करने के लिए फोन किया तो बहनोई ने कहा कि वह घर पर नहीं है। गांव गाय तो बहन और भांजी नहीं मिले। बहनोई ने ही बहन और भांजी को गायब कर दिया है। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें