आगरा। नोएडा इंडोर स्टेडियम में आयोजित स्टेयर राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में आगरा के खिलाड़ियों ने कई पदक अपने नाम किए। स्तुति मित्तल ने कुमिते स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। काता वर्ग में आराध्या अग्रवाल ने स्वर्ण, वियान दीक्षित ने रजत और स्तुति मित्तल ने कांस्य पदक जीता।