फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शैक्षिक कैलेंडर से कराई जाए पढ़ाई

Wed, 02 Jul 2025 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ग्रीष्म अवकाश के बाद माध्यमिक विद्यालयों के खुल जाने के बाद प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह ने प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर शैक्षिक कैलेंडर से पढ़ाई कराने सहित आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि शैक्षिक कैेलेंडर के आधार पर पढ़ाई कराई जाए। पठन पाठन से संबंधित कार्य योजना तैयार कराई जाए। विद्यालयों की साफ-सफाई कराई जाए। शौचालयों की क्रियाशीलता, जलापूर्ति, विद्युत व्यवस्था, ब्लैक-बोर्ड, फर्नीचर आदि की व्यवस्था पूरी कर ली जाए।
सभी विषयों की प्रयोगशालाओं को सक्रिय किया जाए। कक्षा में जो कमजोर छात्र हैं उनके लिए उपचारात्मक शिक्षण की विशेष व्यवस्था की जाए। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौध रोपण कराएं तथा मां के साथ सेल्फी लेकर पोर्टल पर अपलोड करें। छात्रों को सड़क सुरक्षा नियम, संचारी रोगों से बचाव के लिए समय सारिणी के अनुसार विद्यालयों में गतिविधियों, कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए।
विज्ञापन

परिषदीय कंपोजिट, उच्च प्राथमिक, कस्तूरबा से कक्षा 8 पास करने वाले छात्र- छात्राओं को कक्षा 9 में प्रवेश सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान जिला समन्वयक राकेश चंद्र, प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव, ऐदल सिंह, आलोक दुवे, डीएस पाल, एचपीएन दुबे, रजनीकांत निर्मल, अर्चना सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें