फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधक के सहयोगी छात्रों को पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। गांव फर्दपुर स्थित एक इंटर कॉलेज में रविवार को भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा देने आए छात्र की पिटाई की गई। बचाने आए साथी छात्र के सिर पर भी डंडा मारकर घायल कर दिया गया। आरोपी विद्यालय प्रबंधक का सहयोगी बताया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना बिछवां क्षेत्र के गांव भूटा निवासी पवन कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 10:30 बजे वह गांव फर्दपुर स्थित श्रीराम दयाल रामचंद्र इंटर कॉलेज मलपुर में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा देने गया था। वह स्कूल के अंदर कमरे में पड़ी बेंच पर बैठकर परीक्षा दे रहा था तभी विद्यालय में मौजूद विमल सिंह निवासी गांव मलपुर अपने हाथ में लाठी लेकर आया और उसके सिर में लाठी मार दी। सिर में लाठी लगने के बाद पवन नीचे गिर गया। इसके बाद आरोपी ने हाथ में लाठी मारी। बचाने आए साथी छात्र दिव्यांश के सिर में भी लाठी मारी। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। पवन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रहीं हैं। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें