बटेश्वर मंदिरो का शिक्षक संग भ्रमण करते स्कूली बच्चे बटेश्वर के मई गांव मे सीसी सड़क पर भरा पान
बटेश्वर। तीर्थ धाम के समीप स्थित प्राथमिक विद्यालय फरेरा के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को ऐतिहासिक और शैक्षणिक भ्रमण के तहत पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव बटेश्वर का दौरा किया। इस दौरान बच्चों ने अटल के जीवन और उनके योगदान को करीब से समझा। हेडमास्टर दिनेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में बच्चे अटल संकुल भवन पहुंचे। यहां शिक्षकों ने बच्चों को अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन वृत्त और देश के लिए उनके ऐतिहासिक व राजनीतिक योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद बच्चों को बटेश्वर में यमुना नदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक 101 शिव मंदिरों का भ्रमण कराया गया।