रपड़ी ईको टूरिज्म सेंटर के लिए छात्र-छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण
पिनाहट। उच्च प्राथमिक विद्यालय मानिकपुरा, पिनाहट के छात्र-छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण के लिए बुधवार को फिरोजाबाद स्थित रपड़ी ईको टूरिज्म सेंटर के लिए रवाना किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी उमेश कुमार गौतम ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों को रवाना किया। ईको टूरिज्म सेंटर पहुंचकर बच्चों ने प्राकृतिक वातावरण, विभिन्न प्रकार के पौधों और पक्षियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। वहां मौजूद अधिकारियों और शिक्षकों ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और प्रकृति के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक नरेंद्र सिंह, शिक्षिका अनिता रानी, शिक्षक प्रमोद कुमार, नारायण हरि यादव, रविकांत, मनीष कुमार मौजूद रहे।