फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में तड़पते छात्र: न पानी, न बिजली, न अच्छा खाना; आगरा विवि के छात्रावास का चौंकाने वाला हाल

Sat, 23 May 2026 10:30 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के आंबेडकर विश्वविद्यालय के महाराणा प्रताप छात्रावास में भीषण गर्मी के बीच पानी, बिजली और भोजन जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी से छात्र परेशान हैं। छात्रों ने सुधार की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि जल्द समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
वाटर कूलर पड़ा खराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के छलेसर स्थित महाराणा प्रताप छात्रावास में भीषण गर्मी के बीच छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रावास में ठंडे पानी, बिजली और भोजन जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी है। छात्रों ने कुलपति के नाम पत्र भेजकर व्यवस्थाएं सुधारने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

छात्र ओमप्रकाश ने बताया कि पूरे छात्रावास में केवल एक ही वाटर कूलर लगा है उसमें भी गर्म पानी आता है। उन्होंने कहा कि छात्रावास तीन मंजिला है। ऐसे में प्रत्येक फ्लोर पर कम से कम एक वाटर कूलर लगाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मेस में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण भोजन नहीं मिल पा रहा है। वहीं बिजली कटौती सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। लगभग 6 से 8 बिना बिजली के कमरों में रहना और परीक्षा की तैयारी करना मुश्किल हो रहा है।

प्रांत राज्य विश्वविद्यालय के संयोजक नितिन दुबे ने कहा कि यह छात्रों से जुड़ा गंभीर मामला है और विश्वविद्यालय प्रशासन को तत्काल इस पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान यदि किसी छात्र की तबीयत खराब होती है तो उसका भविष्य प्रभावित हो सकता है। चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो छात्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

व्यवस्थाएं जल्द होंगी दुरुस्त
वार्डन डॉ-. रवि शेखर ने बताया कि सोलर जल्द ही सही हो जाएगा। वहीं बिजली जो है वह डीवीवीएनएल ग्रामीण से जुड़ी है ऐसे में उसको इंडस्ट्रियल से जोड़ने के लिए आवेदन कर दिया गया है। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है जिससे बिजली कटौती की समस्या नहीं हो। वाटर कूलर के लिए भी ऑर्डर दे दिया गया है जल्दी लगा दिए जाएंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें