फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा विश्वविद्यालय: परीक्षा नियंत्रक लापता! ढूंढकर लाने वाले को 11 हजार रुपये का इनाम, छात्रों ने लगाए पोस्टर

Sat, 17 Oct 2026 02:00 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बीएससी एग्रीकल्चर के छात्रों ने मांगों को लेकर डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया। कुलपति और परीक्षा नियंत्रक के कार्यालय में नहीं मिलने पर छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक के लापता होने के पोस्टर लगाकर उन्हें ढूंढने वाले को ₹11 का इनाम देने का ऐलान किया।
 
विज्ञापन
छात्रों ने लगाए पोस्टर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में शनिवार को बीएससी एग्रीकल्चर के विद्यार्थियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। छात्र पहले कुलपति कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां कुलपति के नहीं मिलने पर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का घेराव किया।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के भी कार्यालय में नहीं मिलने पर छात्रों ने उनके लापता होने के पोस्टर लगा दिए। पोस्टर पर परीक्षा नियंत्रक को ढूंढकर लाने वाले के लिए ₹11 का इनाम घोषित किया गया।

छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई। उनका कहना था कि समस्याओं के समाधान के लिए जिम्मेदार अधिकारी उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक के कार्यालय में न मिलने पर छात्रों ने प्रतीकात्मक रूप से उन्हें लापता बताते हुए पोस्टर लगाए और ₹11 का इनाम रखने का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें