फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जंतु विज्ञान का कठिन प्रश्नपत्र देख परीक्षार्थी हुए परेशान

Tue, 28 May 2024 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। परीक्षा के पहले दिन द्वितीय पाली में आयोजित जंतु विज्ञान की परीक्षा के दौरान कठिन प्रश्नपत्र देख परीक्षार्थी परेशान दिखाई दिए। जिले में पांच नोडल सेंटरों की देख रेख में 65 केंद्रों पर परीक्षाओं का आयोजन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार से शुरू होने वाली परीक्षाओं की सामग्री नोडल केंद्र पर देर रात पहुंची। मंगलवार को प्रथम पाली में स्नातक द्वितीय सेमेस्टर कंप्यूटर साइंस की परीक्षा सुबह सात बजे से नौ बजे तक आयोजित हुई। द्वितीय पाली में 10 से 12 बजे तक स्नातक छठवें सेमेस्टर की जंतुविज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र कठिन था इसलिए परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं तृतीय पाली में दोपहर एक बजे से तीन बजे तक स्नातक द्वितीय सेमेस्टर कंप्यूटर साइंस की परीक्षा आयोजित हुई।
जिले में परीक्षा के लिए पांच नोडल केंद्र बनाए गए हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यायल से 13, श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज से आठ, कुंवर आरसी महिला डिग्री कॉलेज से 22, वीरांगना अवंतीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय कुरावली से पांच और नेशनल डिग्री काॅलेज भोगांव से 17 केंद्र संबद्ध किए गए हैं। पहले दिन सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें