अतुल माहेश्वरी छात्रवृति 2018 परीक्षा देते अभ्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
आगरा, फिरोजाबाद और एटा में छात्र-छात्राओं के अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा के इंतजार की घड़ियां समाप्त हुईं। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2018 रविवार (आज) को होली पब्लिक स्कूल सिकंदरा में कराई गई। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से परीक्षा शुरू हो गई। ये दोपहर 12:30 बजे खत्म हुई। आगरा के होली पब्लिक स्कूल केंद्र पर 1976 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। केंद्र में 5 बच्चे अतिरिक्त पहुंचे। उन्हें नियमानुसार परीक्षा में शामिल किया गया। वहीं परीक्षा में कुल 1045 अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी। यहां 936 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
इसी तरह फिरोजाबाद में कक्षा 9 और 10 में 283 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। यहां 75 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कक्षा 11 और 12 में कुल संख्या 482 थी। इसमें 131 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। फिरोजाबाद में कुल 765 परीक्षार्थियों का पंजीकरण था। इसमें 559 ने परीक्षा में भाग लिया। 206 अनुपस्थित रहे।
एटा में कुल 443 अभ्यार्थी पंजीकृत हुए। इसमें 285 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, वहीं 158 अनुपस्थित रहे।