फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नए सत्र की तैयारी में जुटे विद्यार्थी, बस्ता हुआ तैयार

Mon, 01 Apr 2024 04:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नए सत्र की तैयारी में जुटे विद्यार्थी, बस्ता हुआ तैयार
विज्ञापन

- कई नौनिहाल आज पहली बार लेंगे स्कूली दीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। एक अप्रैल से शिक्षा सत्र 2024-25 का शुभारंभ होने जा रहा है। नवीन शिक्षा सत्र के लिए रविवार को ही छात्र-छात्राओं ने तैयारियां पूरी कर ली थी। कई छात्र ऐसे हैं जो आज स्कूली शिक्षा की दीक्षा के लिए पहुंचेंगे। उनके घरों में बच्चे के बस्ते को रविवार को ही तैयार कर दिया गया।
शिक्षा सत्र 2023-24 का समापन रविवार को हो गया। सोमवार आज से शिक्षा सत्र 2024-25 का आगाज होने जा रहा है। नवीन शिक्षा सत्र को लेकर रविवार को जहां स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए तैयारियां चलती रहीं वहीं घरों पर भी छात्र-छात्राओं के लिए तैयारियां देखी गई। सबसे अधिक तैयारियां एलकेजी के छात्र-छात्राओं के लिए देखी गईं। जिले में 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं आज एलकेजी में प्रवेश लेंगे। वहीं परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक में चार हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के प्रवेश लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालयों का समय बदला
एक अप्रैल से स्कूलों के समय में भी परिवर्तन कर दिया गया है। अब स्कूलों का संचालन सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। प्रार्थना सुबह 7:45 बजे होगी। वहीं कक्षा संचालन 8 बजे से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें