गोकुलपुर के पास से पुलिस ने पकड़ा जिला बदर
मैनपुरी। थाना कुरावली पुलिस ने गांव गोकुलपुर के पास से जिला बदर को गिरफ्तार कर लिया। उसे छह माह के लिए जिला बदर किया गया था। निर्धारित अवधि तक क्षेत्र की सीमा में न दिखने की भी चेतावनी दी गई थी। रविवार को आरोपी न्यायालय में पेश किया गया।
थाना क्षेत्र के गांव गोकुलपुर निवासी गुड्डू के खिलाफ जानलेवा हमला, आबकारी अधिनियम, आयुध अधिनियम के तहत करीब सात से अधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की जा चुकी है। डीएम के आदेश पर आरोपी को छह माह के जिला बदर किया गया था। उसे हिदायत दी गई थी कि निर्धारित अवधि तक वह जनपद की सीमा में नहीं आना चाहिए। इसके बावजूद वह क्षेत्र की सीमा में ही घूम रहा था। रविवार को सूचना पर पुलिस ने गोकुलपुर से पहले टीले के पास खडे़ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पकड़ कर थाने लाया गया और पूछताछ की गई। इसके बाद गुड्डू को पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश की अवहेलना के आरोप में न्यायालय के समक्ष पेश किया। संवाद