कागारौल। बसैया ज्योतिराज निवासी अनूप सिंह पुत्र परशुराम शुक्रवार को करीब दोपहर 2 बजे लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए गया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल लाइब्रेरी के बाहर खड़ी कर दी थी। रविवार करीब 5:15 बजे जब वह पढ़ाई कर बाहर निकला तो उसे बाइक वहां से गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित छात्र ने तहरीर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है।